पोहा बनाने की विधि | Poha Recipe in Hindi

Poha Recipe : पोहा रेसिपी

poha recipe
      Photo by india times

Poha Recipe: पोहा बनाने के लिए धान को भीगों कर उसे कूट जाता है, फिर उसे सूखा लिया जाता है और इस प्रकार चूड़ा तैयार किया जाता है, जिसे पोहा भी कहा जाता है।

चूड़ा के साथ मुख्यतः मुंगफली, चना, मटर व खाने की कई चीजे मिला कर इसे नमकीन बनाया जाता है, जिसे भारत के कई क्षेत्रों मे पोहा कहा जाता है। मुख्यतः इसे महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, दिल्ली व अन्य राज्यो मे सुबह के नाश्ते के रूप मे खाया जाता है। ये काफी हल्का और हेल्दी नाश्ता होता है और इसे घर पर आसानी से झटपट बनाया जाता है।
यदि आपको नाश्ते मे कुछ हल्का और हेल्दी खाने का मन हो तो आपके आप पोहा का आसान आप्शन है जिसे आप टमाटर, मिर्च, प्याज, नीबू, मुगफली, चना के साथ आसानी से घर पर तैयार कर सकते है। और इसे स्टोर कर के रख भी सकते है, जिसे चाय नाश्ते के साथ खा सकते है।

पोहा बनाने केे लिए जरूरी सामग्री: (Poha ingredients list) 

  • पोहा या चूड़ा - 100 ग्राम
  •  रिफाइण्ड तेल - 1 टेबल स्पून
  •  हींग - 2 चुटकी
  •  हल्दी - 1/2 टी स्पून
  •  राई - 1 टी स्पून
  •  प्याज - 1/2 कप बारीक कटा
  •  करी  पत्ता - 6-8 पीस 
  •  लाल सूखी मिर्च - 2 पीस 
  •  हरा धनिया - 1 टेबल स्पून बरीक कटा
  • हरी मिर्च - 2 टी स्पून 
  •  नींबू का रस - 1 टेबल स्पून
  •  आलू - 1/2 कप बारीक कटा
  •  मुंगफली - 1/2 कप
  •  नमक - स्वादानुसार या 1 टी स्पून

पोहा बनाने की विधि: (Poha Recipe)  

  1. पोहा या चूड़ा को छन्नी से साफ करके छन्नी मे ही 2 से 3 मिनट पानी मे भीगो दें।
  2. कढ़ाई मे तेल डालकर गर्म कर लें। उसमे प्याज, करीपत्ता, हींग, राई, व लाल मिर्च डाल कर फ्राई करे।
  3. जब प्याज के हल्के सुनहरा हो जाय तो इसमे आलू डाल दे साथ ही साथ नमक और हल्दी भी डाल कर आलू के हल्के सुनहरे होने तक फ्राई करे।
  4. आलू के अच्छी तरह पकने के बाद इसमे मुंगफली व पोहा डाल कर आंच तेज करके चमचे से चला कर हल्का भून लें।
  5. अब पोहा बन कर तैयार हो चुका है। चुल्हे का आंच बन्द कर दीजिये। उसमें नींबू का रस डाल कर चमचे चला लें।
  6. कटोरी मे निकाल कर ऊपर से कटी हुई धनिया और हरी मिर्च से गार्निश कर के सर्व करें।

आप चाहे तो इसे 2 से 3 दिन के लिए स्टोर करके भी रख सकते है। चाय के समय नाश्ते के रूप मे खुद के साथ-साथ मेहमानों को भी खिलाये। यदि आप ब्रेड का पोहा भी बना सकते है यह भी लाजवाब बनता है। ब्रेड पोहा बनाने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

यह भी try करे इजी ब्रेड पोहा बनाने की विधि 

 

 

Comments