Bread Poha Recipe | ब्रेड पोहा बनाने की विधि

इजी ब्रेड पोहा रेसिपी : (Easy Bread Poha Recipe)

Bread Poha Recipe
Photo By www.mapsofindia.com

Bread Poha Recipe : जैसा की नाम से ही पता चलता है की ब्रेड पोहा में ब्रेड का इस्तेमाल किया जाता है। इसे महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश मे नाश्ते मे खाया जाता है। इसे पोहा की तरह ही बनाया व खाया जाता है। ब्रेड पोहा को सुबह व शाम के नाश्ते में खाया जा सकता है। इसमे ब्रेड व पोहा मे उपयोग की जाने वाली मसाले व अन्य चींजो का इस्तेमाल करके स्वादिष्ट ब्रेड पोहा झटपट बनाया जा सकता है।

ब्रेड पोहा रेसिपी मे चुड़ा या पोहा की जगह ब्रेड इस्तेमाल किया जाता हैं। ब्रेड के साथ इसमे मुगफली, हरा मटर, मिर्च, टमाटर, प्याज, नीबू का रस, नमक, हरी धनिया डाल कर स्वादिष्ट व नमकीन बनाया जाता हैं। इसे बच्चो के टिफिन मे रख कर भी दे सकते है।

ब्रेड पोहा बनाने केे लिए जरूरी सामग्री:

  • ब्रेड - 4 स्लाइस के छोटे-छोटे टुकडे
  • रिफाइण्ड तेल -  3 टेबल स्पून
  • हींग - 2 चुटकी
  • हल्दी - 1 टी स्पून
  • राई - 1/2 टी स्पून
  • हरी मिर्च - 2
  • प्याज - 1/2 कप बारीक कटा
  • मटर - 1 कप उबला हुआ
  • कढ़ी - पत्ता 6-8
  • लाल सूखी मिर्च - 2
  • हरा धनिया - 1 टेबल स्पून बरीक कटा 
  • नींबू का रस - 1 टेबल स्पून
  • नारियल लच्छे (कद्दुकस) - 4 टेबल स्पून 1/2 कप बारीक कटा
  • मुंगफली - 1/2 कप भुनी हुई
  • नमक - स्वादानुसार या 1 टी स्पून

ब्रेड पोहा बनाने की विधि: (Easy Bread Poha Recipe)    

  1. एक पैन मे तेल डालकर गर्म कर लें। उसमे प्याज और हींग डाल दें।
  2. अब इसमे राई, करी पत्ता व लाल मिर्च डाल कर फ्राई करे।
  3. जब प्याज के हल्के सुनहरा होने पर इसमे हरा मटर डाल कर पका लें।
  4. मटर के पक जाने पर भुनी हुई मुंगफली, नमक व हल्दी डाल कर 2 मिनट गोल्डेन ब्राउन होने तक पका लें।
  5. अब ब्रेड के टुकड़ों को डाल कर इसमे थोड़ा पानी छिड़क कर चमचे से हल्के हाथो से चलाकर 1 मिनट के लिए ढक कर धीम आंच पर पका लें।
  6. ढ़क्कन हटाकर उसमे हरी मिर्च, नींबू का रस डाल कर मिला कर उतार लिजिये। 
  7. कटोरी मे निकाल कर ऊपर से कटी हुई धनिया नारियल से गार्निश कर के सर्व करें।

आज ही इस लाजवाब पकवान को चाय के समय नाश्ते के रूप मे खुद के साथ-साथ बच्चों व मेहमानों को भी खिलाये। पोहा या चूड़ा का पोहा बनाने के लिए यहाँ क्लिक करें। 


Comments